डायनिंग हॉल एवं किचन
स्कूल में एक स्वच्छ एवं विशाल मैस है, जहाँ स्वादिष्ट एवं संतुलित शाकाहारी भोजन तैयार किया जाता है। किसी एक समय में 1500 बच्चे यहाँ भोजन कर सकते है। सभी डे-बोर्डर छात्रों को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। बोर्डिंग के छात्रों को सभी चार मील्स अर्थात् सुबह का नाश्ता, मध्यान्ह भोजन, सांयकालीन स्नैक्स एवं रात्रि भोजन दिया जाता है। फूड ग्रेड स्टील के बर्तनों की सहायता से स्वच्छता रखी जाती है। बैन-मैरीज़ और हॉ फूड ट्रॉलीज़ की सहायता से खाने को गर्म रखा जाता है।
बस सुविधा
डे-बोर्डर्स की सुविधा के लिये स्कूल ने 25 बसों का एक बेड़ा तैयार किया है। बच्चों को उनके घर के नज़दीक से लेने और छोड़ने की दृष्टि से रूट्स को डिज़ाईन किया गया है। इन बसों का इस्तेमाल एक्सकर्शन्स के लिये भी किया जाता है।
ऑडिटोरियम एवं एकज़िबिशन हॉल
स्कूल में 5000 वर्गफीट का नवीनतम एड्रसिंग सिस्टम से सुसज्जित ऑडिटोरियम-सह-एक्ज़िबिशन हॉल है, जिसे नियमित रूप से प्रशिक्षण, सेमिनार्स, कॉन्फ्रेंसेस, बैठकों एवं प्रदर्शनी के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

स्वास्थ्य परीक्षण

अनुभवी चिकित्सक छात्रों के स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखते हैं। हर छः माह में सामान्य परीक्षण किया जाता है। रेसीडेंट नर्स की सेवाएं छात्रों को 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं।