|
सफलता
का बीज मानव चरित्र की मूल विशेषताओं में निहित है।
वे विशेषताएं जो उसे एक परिपूर्ण मनुष्य बनाती हैं और
उसके व्यक्तित्व को आकार देती हैं। इनमे प्रमुख है - प्रभावी संवाद, गणित, खेल भावना,
सीखने
व प्रयोग
करने की जिज्ञासा, विभिन्न कलाओं की समझ और सबसे ज़रूरी
जीवन चलाने के लिए ज़रूरी ज्ञान हासिल करने की क्षमता।
इसके साथ ही आकर्षक व्यक्तित्व और सामाजिक शिष्टाचार
का ज्ञान सफलता की उम्मीद कई गुना बढ़ा देता है।
बच्चों
के व्यक्तित्व के हर हिस्से को विकसित करने हेतु
अग्रवाल पब्लिक स्कूल ने सभी आधारभूत सुविधाएं जुटा कर
एक ऐसा माहौल तैयार किया
है जहाँ वैज्ञानिक एवं
कलात्मक दृष्टिकोण और संवेदनशील मानव को तैयार कर सकें। |